momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

उपायुक्त ने अस्पताल, स्टेडियम व अन्‍य विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

उपायुक्‍त ने अस्‍पताल भवन को एक महीने में हैंड ओवर करने का दिया निर्देश

महुआडांड़ (लातेहार)। उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को महुआडांड़ प्रखंड का  दौरा कर विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पेयजल एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.सबसे पहले उपायुक्त ने ग्राम रामपुर कृषि फार्म स्थित नेतरहाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा संचालित जीराफूल चावल प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया.  उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा स्थानीय किसानों को इस योजना से अधिक से अधिक जोड़ने और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया. इसके बाद उपायुक्त ने महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया.पुराने अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने निर्माणाधीन नए अनुमंडल स्तरीय अस्पताल भवन का जायजा लिया.भवन निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि एक माह के भीतर भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करें. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित खलखो को निर्देश दिया कि 15 अगस्त के बाद 16 अगस्त तक नए भवन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय भी पहुंचे. उन्होंने प्रखंड परिसर के भवनों का निरीक्षण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा को निर्देश दिया कि जो भवन मरम्मत योग्य हैं उनकी शीघ्र मरम्मत कराई जाए तथा जो भवन अत्यधिक जर्जर हो चुके हैं उन्हें ध्वस्त कर नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए. इसके बाद उपायुक्त ने महुआडांड़ आवासीय विद्यालय एवं स्टेडियम का निरीक्षण किया.उन्होंने संबंधित विभाग को विद्यालय एवं परिसर के जर्जर भवनों को हटाकर नए भवनों के निर्माण का निर्देश दिया. स्टेडियम के संबंध में प्रारंभिक योजना केवल हॉकी स्टेडियम बनाने की थी, लेकिन मौके पर उपस्थित जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर एवं स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि महुआडांड़ मुख्यालय में यही एकमात्र स्टेडियम है, जहां फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल आयोजित होते हैं. इसलिए इसे बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाए. इस पर उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि स्टेडियम का विकास सभी खेलों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा् प्रखंड कार्यालय में जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. उन्होंने चैनपुर में वर्षों से निर्माणाधीन बिजली सब-स्टेशन को शीघ्र चालू कराने, खराब पड़े सोलर जलमीनारों की मरम्मत, ग्राम काठो, गंशा एवं चैनपुर में स्कूल तक सड़क निर्माण, मेढ़ारी में भीतर कोना तक सड़क एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, रेंगाई से बोहटा तक निर्माणाधीन सड़क की जांच तथा पोटमाडीह में खेल स्टेडियम निर्माण की मांग रखी. उपायुक्त ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. चैनपुर बिजली सब-स्टेशन के संबंध में उपायुक्त ने बताया कि संबंधित विभाग को आवश्यक एनओसी भेजी जा चुकी है और जल्द ही इस परियोजना को पूरा करने की दिशा में कार्रवाई होगी. दौरे के दौरान उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के उत्कृष्ट कार्य के लिए महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 262, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुरकई की बीएलओ लखनी नगेसिया को सम्मानित किया. मौके पर सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो, उप निवार्चन पदाधिकारी मेरी मड़की, डीओ सुलेमान मुंडरी, लिा शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुुुुमार साहू, डीपीआरओ डा चंदन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा, थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!