लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समेकित बिरसा ग्राम-सह-कृषक पाठशाला योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कृषक पाठशाला मनिका एवं महुआडाड़ में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई.
विज्ञापन
जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह ने बताया गया कि कृषक पाठशाला मनिका में भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रॉची द्वारा कार्य किया जा रहा है. गाय शेड, व्यालर शेड, ट्रेनिंग सेन्टर,चार एकड़ में हाई वेल्यु क्रॉप में तरबूज की खेती, पांच एकड़ में आम, नींबू, अमरूद एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है. पांच किलोवाट का सोलर ग्रिड पावर का अधिष्ठापन किया जा रहा है.
विज्ञापन
कृषक पाठशाला महुआडांड़ द्वारा बताया गया कि ट्रेनिंग सेन्टर, गाय शेड, मुर्गी शेड, मशरूम युनिट, पांच एकड़ में हाई वेल्यु क्रॉप में तरबूज की खेती, स्वीट क्रॉन एवं मिर्च की खेती, चार एकड़ में आम, नींबू अमरूद एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है. बिरसा ग्राम में 5 एस सोलर इरीगेशन सिस्टम का अधिष्ठापन कर लिया गया है. पूर्व में एक एकड़ तालाब एवं 2.5 एसपी सोलर इरीगेशन सिस्टम का अधिष्ठापन पाठशाला में कर लिया गया था. उपायुक्त ने मौक पर कई दिशा निर्देश जारी किये. मौक पर कई अधिकारी मौजूद थे.