लातेहार। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं डीआरसीएचओ के द्वारा 17 सितंबर से दो अक्टूबर, 2025 तक क्रियान्वित ” स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित कार्यक्रमों में सीएचओ , एएनएम के द्वारा महिलाओं एवं अन्य को मिलने वाले सुविधाओं का निरीक्षण किया गया. इस अभियान में कैंप मोड में जांच , परामर्श , आयुष्मान कार्ड , गर्भावस्था जांच , एनीमिया जांच सहित अन्य विभिन्न तरह के जांच एवं दवा का वितरण आयुष्मान मंदिर स्तर , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर एवं जिला अस्पतालों में किया जा रहा है। इसी संदर्भ में जिला स्तरीय जांच टीम के द्वारा सीएचसी मनिका के अंतर्गत करमाही , पल्हैया समेत अन्य क्षेत्रों में संचलित किये जा रहे अभियान की समीक्षा किया एवं कार्यो को लेकर अवश्यक निर्देश दी गई है ताकि , सरकार के संचालित कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुये उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान की जायें। समाज में नारी जब स्वास्थ्य रहेगी तभी एक सशक्त परिवार का निर्माण संभव हो सकता है। जांच दल के द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को ग्रामीण स्तर पर व्यक्तियों के बीच कैंप के बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा फायदा देने के लिये निर्देश दिया गया है। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार , नमन कुमार , राहुल कुमार , मनोहर कुमार , सीएचओ , एएनएम , सहिया दीदी समेत दर्जनाधिक ग्रामीण मौजूद थे।