लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्व वार्ड पार्षद जीतेंद्र पाठक ने दीपक कुमार के द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. श्री पाठक ने बताया कि उन्होने ही दीपक कुमार को जमीन बिक्री की है और उनकी जमीन की चौड़ाई मात्र 28 फीट है. इसके बाद उनकी जमीन है.
श्री पाठक ने बताया कि उनका मकान अभी निर्माणाधीन है और उन्होने किसी भी प्रकार का कोई पाइप दीपक कुमार की जमीन में नहीं लगाया है. अगर उन्हें शंका है तो वे अमीन से अपनी जमीन की मापी करा लें. श्री पाठक ने आगे कहा कि रूपयों की लेन देन के कारण उन्होने यह बेेेेेेेेबुनियाद आरोप लगाया है. उन्होने बताया कि जमीन बिक्री का कुछ रूपया दीपक कुमार के पास रह गया है और जब वे उनसे उन रूपयोें की मांग की तो उन्होन यह बेबुनियाद आरोप लगाया है. श्री पाठक ने दीपक कुमार के नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित अपने सभी मकानों का सही आकलन ( असेसमेंट) नहीं करा कर होल्डिंग टैक्स चोरी का आरोप लगाया है.