लातेहार। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत रविवार को सदर प्रखंड के बेंदी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता,आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगरई,अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डा अवधेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा औरबेंदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.
open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने उपायुक्त का बुके भेंट कर स्वागत किया. मौके पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय -महा अभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रमों का उद्देश्य देशभर के आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को परिपूर्णता प्रदान करना है. इस संबंध में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 15 जून से 30 जून 2025 तक ‘धरती आबा अभियान,जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर’ नामक अभियान शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य अंतिम हितग्राहियों तक उनके व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना और इस अभियान को ले कर जागरूक करना है. लातेहार जिले के 50 प्रतिशत से अधिक,जनजातीय एवं पीवीटीजी आबादी वाले पंचायत में लगेगा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में आयें हुए लोगों को विभागों से स्टाल लगाकर कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रही है. शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुषमान भारत कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पी.एम. किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज, सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाएं (एमजीएनआरईजीएस, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण), महिला एंव बाल कल्याण आदि का लाभ दिया जा रहा है. मंच का संचालन जेएसएलपीएस के बीपीएम आलोक कुमार ने किया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दीपक महतो, जेएसएलपीएस डीपीएम संतोष कुमार आदि मौजूद थे.