लातेहार। जिला मुख्यालय समेंत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महान पर्व छठ मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हो गया. शहर के मुख्य घाट चाणक्यनगरी स्थित औरंगा नदी समेंत पंपू कल, बिशुनपुर, कीनामाड़, बाबानगरी, रेलवे स्टेशन, बानपुर व करकट आदि छठ घाटों में को सोमवार को अस्ताचलगामी एवं मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख-शांति की कामना की. औरंगा नदी छठ घाट में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व उनके परिजनों ने छठ पूजा कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. स्थानीय विधायक प्रकाश राम भी छठ घाट पहुंचे और उन्होने श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात की. उन्होने निर्माणाधीन सूर्य नारायण मंदिर में आर्थिक सहयोग करने की बात कही. पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम भी औरंगा नदी छठ घाट पहुंचे और अर्घ्य लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की.
भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी
चाणक्यनगरी स्थित औरंगा नदी स्थित छठ घाट में भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. मौके पर मुख्य यजमान के रुप में महेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनकी पत्नी पूनम सिंह एवं विपिन ठाकुर सप्त्नीक उपस्थित थे. जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने किया. औरंगा नदी तट पर वाराणसी से आये पुरोहित जय प्रकाश पांडेय एवं उनकी मंडली के द्वारा छठ-गंगा आरती की गयी. इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा आरती का लाभ और सुखमय जीवन की कामना की. गंगा आरती की प्रशंसा हर किसी ने की.
आकर्षक सजावट की गयी
सूर्यनारायण पूजा समिति, चाणक्यनगरी के द्वारा इस बार भी औरंगा नदी स्थित छठ घाट में व्रतियों की सुविधा के लिए प्रकाश की व्यवस्था की गयी थी. शहर के बाइपास चौक से छठ घाट तक आकर्षक विद्युत सज्जा एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की गयी थी. औरंगा नदी छठ घाट में भी आकर्षक लाईटनिंग की गयी थी. किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए ड्रोन कैमरे नजर रखी जा रही थी. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने तन मन व धन से सहयोग करने के लिए नगर वासियों को धन्यवाद दिया. मौक पर उपाध्यक्ष अनिल कुमार उफ पप्पू, लक्ष्मी प्रसाद, महेंद्र सिंह, शशिभूषण पांंडेय, अमोद प्रसाद, निर्मल कुमार महलका, रविन्द्र प्रसाद, निरंजन कुमार सिंह, राजेश प्रसाद, राजू यादव, धीरज कुमार, गणेश राम, सुधीर कुमार, विनय प्रसाद, गौतम प्रसाद गुप्ता, रवि शंकर प्रसाद, नारायण राम, महेंद्र राम, कुंदन गुप्ता, आर्यन राज गुप्ता, कौशल कुमार, अनिमेष कुमार, निशांत राज, चिंटू गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, धीरज पांडेय, मोहित कुमार, विकाश कुमार, अंशु कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, सत्यम सिंह, प्रिंस राज, सकेंद्र यादव, चंदन कुमार, विवेक सोनी, सिद्धार्थ सिंह, धर्मेंद्र दास, पंकज कुमार यादव, आकाश गुप्ता, लकी पांडेय, आदिका सराहनीय योगदान रहा.
आलोक मोहन सेवा स्मृति आश्रम ने चाय की व्यवस्था की
औरंगा नदी स्थित छठ घाट में आलोक मोहन सेवा स्मृति आश्रम व श्रीराम टेंट हाउस के द्वारा आम लोगों के लिए अस्ताचलगामी अर्ध्य के दौरान चाय और लस्सी की व्यवस्था की गयी थी. जबकि उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देन के दौरान चाय और छठ व्रतियों के लिए चना की व्यवस्था की गयी थी. लोगों ने इस कार्य के लिए संस्थान की काफी प्रशंसा की. शहर के कीनामाड़ छठ घाट में सीआरपीएफ के द्वारा चाय की व्यवस्था की गयी.