mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

श्रम विभाग ने मजदूर का शव लाने के लिए 50 हजार रूपये की मदद की

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के पेशरार पंचायत के होशिर ग्राम निवासी लालू यादव का शव लाने के लिए श्रम-नियोजन कार्यालय ने दिवगंत यादव की पत्‍नी को 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद की है. इस कार्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव एवं यादव समाज के विलास यादव का प्रयास सराहनीय रहा. बता दें कि मनोरमा देवी का पति लालू यादव रोजगार की तलाश में तामिलनाडू के कोयंबटूर जिला गया था. वहां कार्य के दौरान उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई. मनोरमा देवी की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है. उसने अपने पति का शव गांव लाने के लिए जिला प्रशासन व अन्‍य जन प्रतिनिधियों से गुहार लगायी थी. उसने कहा क‍ि उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वह अपने पति का शव घर तक ला सके. इसके बाद झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव एवं विलास यादव ने श्रम अधीक्षक दिनेश भगत से मुलाकात की और मनोरमा देवी की पीड़ा उन्‍हें बतायी. इस पर श्रम अधीक्षक श्री भगत ने उपायुक्‍त के निर्देश पर तत्‍काल 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता करते हुए राशि मुहैया कराया. दिवगंत मजदूर के परिजन व अन्‍य लोगों ने श्रम अधीक्षक के इस त्‍वरित कार्रवाई के लिए आभार प्रकट किया. मौके पर छोटू यादव, सुमित कुमार यादव एवं अन्य लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!