लातेहार। सोमवार को शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय में ग्रासरूट की इंटर्नशिप टीम के साथ मेंंटर प्रोफेसर पीके तिवारी ने चंदवा पश्चिमी और चंदवा पूर्वी पंचायतों का भ्रमण किया. उन्होने वहां की मुखिया संगीता लकड़ा से मिलकर नवाचार संबंधी विषय पर विस्तृत चर्चा किया. इंटर्नशिप टीम में मुख्य रूप से मधु कुमारी, सपना कुमारी, सुमन कुमारी, पूजा कुमारी, अभिषेक कुमार, खुशी कुमारी व मुसर्रत परवीन उपस्थित थे. दूसरी टीम ने पश्चिमी पंचायत के सरोज नगर और गेरुआ गढ़ा गांवों का भ्रमण किया. टीम ने रांची के मेन्टर्स ऑफ मेन्टर के मार्गदर्शन में गांव में प्रचलित औषधिय ज्ञान, हस्तशिल्प, पौधों की सुरक्षा के स्थानीय तरीके, सामाजिक परंपरायें तथा ग्रामीणों द्वारा अपनाये जा रहे नवाचारों की जानकारी एकत्रित की. उन्होंने इस बात का भी़ अध्ययन किया कि इन पारंपरिक उपायों और नवाचारों से ग्रामीण समाज को किस प्रकार फायदा मिल रहा है. यह टीम रिपोर्ट तैयार कर संबंधित पोर्टल पर अपना प्रतिवेदन अपलोड करेगी . मेन्टर प्रोफेसर तिवारी ने बताया कि इस कार्य में नीलांबर पीतांबर विश्व विद्यालय के नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर संगीता कुजूर का भी मार्गदर्शन मिल रहा है.