maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

विधायक ने अपने वायदे को पूरा किया, बेटी की शादी में किया आर्थिक सहयोग

लातेहार।  विधायक प्रकाश राम ने एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है. लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम चंदनडीह में विधानसभा चुनाव में जनसमर्क के  क्रम में उन्होंने एक जरूरतमंद मां से किया गया अपना वादा निभाया और उसकी बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया. चंदनडीह में एक मां ने अपनी बेटी की शादी को लेकर आर्थिक परेशानी की समस्या विधायक प्रकाश राम के समक्ष रखी थी. उस समय विधायक ने भरोसा दिलाया था कि बेटी की शादी तय कीजिए, आर्थिक सहयोग की जिम्मेदारी मैं निभाऊंगा. चुनाव समाप्त होने के बाद भी विधायक  ने अपने इस वादे को याद रखा और तय समय पर परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई. विधायक द्वारा किए गए इस सहयोग से न सिर्फ परिवार को बड़ी राहत मिली, बल्कि पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश भी गया. बेटी के परिजनों ने भावुक होकर विधायक प्रकाश राम का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज के समय में इस तरह की संवेदनशीलता बहुत कम देखने को मिलती है. गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भी इस नेक कार्य के लिए विधायक की सराहना की. ग्रामीणों ने कहा कि विधायक प्रकाश राम केवल नेता नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि हैं, जो जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं. विधायक प्रकाश राम का यह कदम राजनीति से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता देने का उदाहरण माना जा रहा है, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!