Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

छह नवंबर को फुटबॉल का महा मुकाबला, नागपुरी कलाकार प्रस्‍तुत करेगें रंगारंग कार्यक्रम

शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू व विधायक रामचन्द्र सिंह

सुप्रसिद्ध गायक नितेश कच्छप, मजबूल खान, सुमन गुप्ता और बरखा बड़ाईक बिखेरेंगे जलवा

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ प्रखंड के  आवासीय विद्यालय स्टेडियम में आगामी र्छह नवंबर को प्रखंंड स्तरीय शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का  फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा.  इस अवसर पर जहां मैदान में फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच खिताबी जीत के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी ओर नागपुरी संगीत की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा स्टेडियम सुर और उत्साह के रंग में सराबोर होगा. फाइनल मुकाबले का शुभारंभ सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया जाएगा. फाइनल मुकाबले को ऐतिहासिक बनाने के लिए नागपुरी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. इसमें नागपुरी गायक नितेश कच्छप, मजबूल खान, गायिका सुमन गुप्ता एवं बरखा बड़ाईक सहित कई नामचीन कलाकार अपनी  प्रस्तुति देगें. ऑर्गनाइजर प्रेम सिंह की सहभागिता में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नागपुरी गीत-संगीत की महफिल सजेगी. फाइनल मुकाबले के अवसर पर आयोजित होने वाले नागपुरी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद के अलावा अन्‍य लोग सक्रिय हैं.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!