


लातेहार। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड) के सदस्य देवेश तिवारी ने लातेहार सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाएं देश के विकास का स्वर्णिम अध्याय हैं. उन्होंने कहा कि देश आज सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान ने रोजगार और उद्यमिता को नई दिशा दी है. उन्होंने झारखंड में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर की स्थापना, देवघर हवाई अड्डा का निर्माण, 50,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, सड़क और रेलवे अवसंरचना का विस्तार तथा जल जीवन मिशन के माध्यम से लाखों ग्रामीण परिवारों को लाभ मिला है. जनजातीय समाज के लिए केंद्र सरकार की पहल को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि खूंटी से पीएम जनमन अभियान की शुरुआत की गई. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास को गति मिली है. श्री तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा झारखंड को केंद्र सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का विशेष लाभ प्राप्त हुआ है. मौकेेेे पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा, भाजपा नेता पंकज यादव, उपस्थित थे.