Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

जनगणना महत्‍वपूर्ण राष्‍ट्रीय कार्य: उपायुक्‍त

लातेहार। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में   जिला, अनुमंडल एवं चार्ज अधिकारियों तथा जिला स्तरीय जनगणना कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का  दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है. इसके सफल संचालन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करना चाहिए. उन्होंने जनगणना से संबंधित दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करने तथा प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से समझने पर जोर दिया, ताकि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके. प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के द्वितीय चरण के विभिन्न पहलुओं, कार्यों के निष्पादन तथा संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, जनगणना कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा. बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ  प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार  दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़  सुलेमान मुण्डरी, जिला योजना पदाधिकारी  समीर कुल्लू, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!