लातेहार। शुभम संवाद में खबर प्रसारित होने के बाद नगर पंचायत हरकत में आ गया है. नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर शहर के कचहरी एवं समाहरणालय मोड़ के पास सड़क के फ्लैक ( किनारा) को मोरम से भरा जा रहा है. नगर पंचायत के ट्रैक्टर इस कार्य में लगे हैं. बता दें कि पिछले दिनों सदर थाना क्षेत्र के गोवा ग्राम की एक महिला की मौत यहां सड़क दुर्घटना में हो गयी थी.
Advertisement महिला अपने दामाद के साथ गांव से लातेहार आ रही थी, इसी क्रम में समाहरणालय मोड़ के पास उनकी मोपेड सड़क के फ्लैंक में असंतुलित हो गयी थी. इसके बाद महिला सड़क में गिर गयी और पीछे आ रही एक ट्रक ने उसे अपन चपेट में ले लिया था. महिला की मौके पर ही मौत हो गयी थी. आजसू जिला अध्यक्ष अमीत कुमार पांडेय ने सड़क के किनारों को भरने की मांग एनएचएआई व नगर प्रशासन से की थी.
Advertisement
उन्होने कहा था कि जनता टैक्स देती है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिलता है. लोगों को लॉलीपॉप थमा दिया जाता है. इस बयान व खबर को शुभम संवाद ने प्रमुखता से प्रसारित किया था. खबर प्रसारित होने के बाद नगर पंचायत फ्लैंक को भरने का कार्य प्रारंभ किया. इसके लिए लोगों ने नगर प्रशासक राजीव रंजन के प्रति आभार प्रकट किया है.