लातेहार, 23 जून। झारखंड विधानसभा लोक लेखा समिति के सभापति सह विधायक मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में नेतरहाट के अरुणोदय गेस्ट हाउस में जिला स्तरीय बैठकों की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में समिति के अन्य सदस्यों के अलावा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक समेंत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.
open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
बैठक में समिति ने विभिन्न विभागों को सरकार द्वारा आवंटित राशि के उपयोग और संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. समिति के द्वारा समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. सभापति श्री यादव ने समीक्षा के क्रम में कहा कि वित्तीय मामलों में विभाग लापरवाही नहीं बरतें और समय पर कार्य पूर्ण करे. योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि समिति भ्रमण कर सभी कार्यों का जायजा ले रही है. समिति द्वारा रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंपा जाएगा. समिति का लक्ष्य जनता के पैसे का सही उपयोग कराना है. इस दिशा में कोई समझौता नहीं किया जायेगा. अधिकारियों को योजनाओं की गुणवत्ता बनाये रखने व निर्धारित समय के भीतर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में मुख्य रूप से विधान सभा की लोक लेखा समिति के सदस्य आलोक कुमार चौरसिया, अमित कुमार यादव, जगत मांझी, सुखराम उराँव के अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई समेत सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.