RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
लातेहार

राज्‍यसभा सांसद ने सीएम से बात करने का आश्‍वासन ईंट भठ्ठा संचालकों को दिया

लातेहार। राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सीएम से ईंट भठ्ठा संचालकों की परेशानी से अवगत कराने का आश्‍वासन ईंट भठ्ठा संघ को दिया है.

बता दें कि मंगलवार को ईट भठ्ठा संघ, लातेहार के जिला अध्‍यक्ष बल्‍ली यादव के नेतृत्‍व में जिले के ईंट भठ्ठा संचालकों ने राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान जिला अध्‍यक्ष ने सांसद श्री राम को एक ज्ञापन सौंपा. उन्‍होने अपने ज्ञापन में बताया कि पिछले 26 अक्‍टूबर को झारखंड सरकार के खनन एवं भूतत्‍व विभाग के द्वारा यह कानून लाया गया कि अगर ईंट संचालकों का कोई भी कागज थोड़ी भी प्रक्रियाधीन है और वे ईंट का निर्माण करते हैं तो उन पर रायल्‍टी का दस गुणा जुर्माना लगाया जायेगा.

श्री यादव ने बताया कि इस कानून को लागू करने से पूर्व ईंट भठ्ठा संचालकों को कोई सूचना या मोहलत नहीं दी गयी. उन्‍होने कहा क‍ि जिले के अधिकांश ईंट भठ्ठा संचालक मध्‍यम वर्ग से बाते हैं. उनके पास 10 गुणा रायल्‍टी भरने की क्षमता नहीं है. उन्‍होने आरोप लगाया कि सरकारी विभागों में उनके फाईल महीनों से दबे रहते हैं. पैसा लेने के बावजूद भी विभाग काम नहीं करता है.  ऐसे में ईंट भठ्ठा संचालक क्‍या कर सकते हैं. जब विभाग ही उन्‍हें कागज निर्गत कर नहीं दे रहा है. ऐसे में 10 गुणा रायल्‍टी लगाना ईंट भठ्ठा संचालकों के लिए मरने की बात है. उन्‍होने ताया कि ईंट भठ्ठा संचालकों ने मजदूरों के बीच पैसा का वितरण कर दिया है. कई भठ्ठा में तो मजदूर स्‍थल तक पहुंच गये हैं. संघ ने इस संबंध में सरकार का ध्‍यान आकृष्‍ट कराने का आग्रह राज्‍यसभा सांसद से किया. इस पर राज्‍यसभा सांसद श्री राम ने कहा कि यह एक राज्‍य स्‍तरीय मामला है.  उन्‍होने मुख्‍यमंत्री से इस संबंध में बात कर कोई रास्‍ता निकालने की बात कही. कहा कि ईंट भठ्ठा संचालकों को राहत दिलाने का वे काम करेगें. मौके पर सचिव राजा खान, उप सचिव सुरेंद्र कुमार साहू, विरेंद्र कुमार साहू, कोषाध्‍यक्ष सत्‍येंद्र प्रसाद, माजिद खान, शबनम कमाली, मो रब्‍बानी हुसैन, जगत पांडेय, बबलु सिंह, मो मुदस्‍सीर, अमीत उरांव, संदीप यादव, शंकर प्रसाद, राजदेव प्रसाद, शिव शंकर यादव समेंत कई ईंट भठ्ठा संचालक मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!