RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़लातेहार

13 को खुल जायेगा लोध फॉल के क्षतिग्रस्‍त फुल का रास्‍ता, मरम्मति का कार्य तेज

लातेहार।  जिले के महुआडांड़  प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल लोध फॉल में पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान बरसात के मौसम में पुल एवं रेलिंग टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी.सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा पुल व रेलिंग पर जाने पर रोक लगाते हुए सूचना बोर्ड लगाया गया था. इस कारण इस पर्यटन सत्र में लोध फॉल पहुंचे पर्यटकों को झरने का नजारा देखने में काफी निराशा का सामना करना पड़ा. अब लोध फॉल में जलस्तर कम होते ही क्षतिग्रस्त पुल एवं रेलिंग की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है.  इस संबंध में जानकारी देते हुए वनरक्षी कुणाल कुमार ने बताया कि पुल और रेलिंग की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आगामी 13 फरवरी से पुल का बंद रास्ता आम लोगों एवं पर्यटकों के लिए पुनः खोल दिया जाएगा. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पर्यटक एक बार फिर सुरक्षित रूप से लोध फॉल की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!