लातेहार। बुधवार को अधिवक्ता संघ के सचिव संजय कुमार ने व्यवहार न्यायालय परिसर में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस आरंभ करने वाले नव अधिवक्ता रितिक राज का स्नेहपूर्वक स्वागत किया. इस अवसर पर सचिव ने उन्हें उपहार भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं. सचिव संजय कुमार ने कहा कि वकालत का पेशा समाज में न्याय की रक्षा का सशक्त माध्यम है. यह पेशा बेहद संवेदनशील और गरिमामय है, इसलिए अधिवक्ताओं का दायित्व है कि वे अपने कार्य को निष्ठा, ईमानदारी और तन्यमता के साथ करें. उन्होंने रितिक राज से कानून की गहराईयों को समझने, केस स्टडी पर विशेष ध्यान देेेन तथा नैतिकता और अनुशासन को सदैव प्राथमिकता देने की बात कही. ज्ञात हो कि रितिक राज, अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय वृन्द कुमार के पौत्र हैं. सचिव ने कहा कि स्व. वृन्द कुमार अधिवक्ता समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत रहे हैं और उनके आदर्शों से प्रेरित होकर रितिक राज अधिवक्ता जगत में अपनी पहचान बनाएंगे.