WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.30.13 PM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सब-इंस्‍पेक्‍टर को उनकी सेवानिवृति के बाद विदायी दी गयी

लातेहार। मनिका थाना में पदस्‍थापित सब-इंस्पेक्टर (पुअनि) एनके नीरज को उनकी सेवानिवृति के बाद एक सादे समारोह मे विदायी दी गयी. श्री नीरज पिछले एक वर्ष से मनिका में पदस्‍थापित थे. मौके पर थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने श्री नीरज को शॉल व उपहार भेंट कर सम्‍मानित किया और उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की. मौके पर अन्‍य पुलिस अधिकारियों ने श्री नीरज के कार्यकाल की प्रशंसा की और उन्‍हें एक सहज, सरल व मृदुभाषी बताया. कहा कि उनका हर किसी से आत्‍मियता भरा संबंध रहा. वे हमेशा गरीब व जरूरतमंदों को कानूनी रूप से मदद करते थे.श्री नीरज ने कहा कि मनिका के लोग उन्‍हें हमेशा याद रहेगें. उन्‍होेन कहा कि मनिका के लोग बहुुत शांतप्रिय और जन सहयोगी हैं. मौके पर थाना प्रभारी श्री उपाध्याय के अलावा थाना सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार,  तिलक चंद महतो, एएसआई मिश्रा मांझी, प्रमोद यादव, कमलेश यादव, रवि कुमार ,सुनील कुमार, समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. सबो ने भावुक मन से श्री नीरज को विदा किया और उनके सुखद व निरोग जीवन की कामना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!