लातेहार। शहर के अमवाटीकर स्थित राजा मुहल्ला मे बुधवार की सुबह एक युवक ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान शहर के रांची टेलर मो मंंसूर अंसारी के पुत्र मो अरशद के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार सुबह आठ बजे खाना बना कर अरशद अपने रूम में चला गया और उसके बाद उसने पंखे में लटक आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी उसके भाई को बुधवार की सुबह करीब दस बजे तब लगीजब वह सो कर उठा तो देखा की उसका भाई पंखे से लटका हुआ है. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई और अग्रतर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.