latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बालुमाथराज्‍य

यात्रा के दौरान बस में ही युवक की मौत

बालूमाथ (लातेहार)। चतरा जिले के हंटरगंज से रांची जा रही यात्री बस अर्सलान में एक युवक की संदेहास्‍पद स्थिति में मौत हो गयी. युवक की पहचान हंटरगंज जय गोविंद सिंह के 33 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है. जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार सिंह शनिवार को अर्सलान नामक यात्री बस से रांची जा रहा था. बस जब बालुमाथ पहुंची तो पास की सीट में बैठे एक यात्री ने देखा कि उसके शरीर में किसी प्रकार की कोई हरकत नहीं हो रही है. इसके बाद उसने बस के कंडक्‍टर व अन्‍य यात्रियों को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद उस युवक को बालुमाथ में उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है युवक की किस परिस्थिति में मौत हुई है. हालांकि चिकित्सकों का मानना है कि हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में ले कर पोस्‍टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्‍पताल भेज दिया है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!