mahesh singh banner new nn
लातेहार

यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो पहननी पड़ सकती है फूलों की माला

लातेहार। यातायात नियमों के उलंघन करने वाले चालकों को लातेहार थाना चौक एवं धरमपुर चौक के पास अभियान चला कर उन्‍हें गुलाब के फूल भेंट गये और फूलों की माला पहनाया गया.इस दौरान उनसे यातायात नियमों का पालन करने के लिए अनुनय विनय किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल एवं पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन यह अभियान थाना चौक एवं धरमपुर चौक में चलाया गया. इस दौरान यातायात के नियम का उलंघन करने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए गांधीगीरी के तर्ज पर उनसे अनुनय विनय की गयी. दुपहिया वाहन चालकों मे बगैर हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट नही लगाने वाले लोगों को फूलों की माला पहना कर उन्हें यातायात नियमों के पालन करने का आग्रह किया गया. वैसे वाहन चालक जो हेलमेट पहने हुए थे और सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चला रहे थे उन्हें गुलाब का फुल देकर प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान करीब 250 चालकों को जागरूक किया गया. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लातेहार शहर थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता, सड़क सुरक्षा प्रबंधक तनवीर हुसैन, आइए ऋषि राज, आईटी सहायक राजेश गुप्ता एवं जिला पुलिस बल शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!