झारखंड
50 हजार का इनामी अपराधी आदेश गंझू समेत तीन अपराधी धराये


पुलिस के अनुसार आदेश गंझू बालूमाथ, बारियातू, चंदवा (लातेहार) के अलावा चतरा व अन्य जिलों में टीएसपीसी जेजेएमपी संगठन के नाम पर लेवी वसूली, फायरिंग और आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है.पूर्व में भी कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है. छापामारी दल में बालूमाथ एवं बारियातू थाना की पुलिस टीम के अधिकारी शामिल थे. इसमें एसडीपीओ बालूमाथ बिनोद रवानी, अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान,बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार, पुअनि अनुप कुमार, होसेन डांग, देवेन्द्र कुमार, अनुभव सिन्हा, धीरज कुमार सिंह, गौतम कुमार आदि शामिल थे. 