लातेहार। जिले के बारियातू प्रखंड के इंदुवा गांव में वज्रपात की चपेट में आने दो महिला समेंत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना गुरूवार की देर शाम की है. घायलों में चंद्रदीप यादव (31) मीना कुमारी (20) और रीना कुमारी (21) का नाम शामिल है. घटना के समय तीनों अपने घर में मौजूद थे. तेज बारिश के दौरान घर के पास अचानक हुई वज्रपात से तीनों चपेट में आ गए. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया.
Advertisement
हालत गंभीर होने के कारण मीना कुमारी और रीना कुमारी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया. परिजन जब मरीजों को रांची भेजने के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता लेना चाहा, तो चालक ने गाड़ी का लाइट खराब होने की बात कहकर ले जाने से इनकार कर दिया. इस पर घायलों के परिजन आक्रोशित हो उठे. जिससे लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर कड़ा आक्रोश जताया और कहा कि विभाग की उदासीनता मरीजों की जान के लिए खतरा बन रही है. लोगों ने एंबुलेंस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की. इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने अपने निजी कोष से घायलों को रांची भेजने की व्यवस्था की और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. चंद्रदीप यादव का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ में किया गया.