लातेहार। जिले के बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर झाबर ग्राम के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र व एक छात्रा घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी छात्र झाबर उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. घायलों में राहुल कुमार (17) पिता हरिंदर भुईया, असेश्वर यादव (16) पिता केशरी यादव एवं अंजली कुमारी (17) पिता सुखलाल भुईया शामिल हैं. तीनों गणेशपुर ग्राम, थाना बालूमाथ के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालूमाथ पहुंचाया. यहां डा अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.