mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

एकल अभियान के नवीन आचार्य वर्ग का प्रशिक्षण जारी

लातेहार। एकल अभियान, अंचल लातेहार का दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग छठे दिन भी जारी रहा. वर्ग के छठे दिन के पांचवे सत्र में डीवीसी के तुवेद माइंस के को संजीव कुमार, एकल अभियान संस्कार शिक्षा पलामू चेप्टर के उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता अंचल संरक्षक राजीव रंजन पांडेय, अंचल समिति सदस्‍य ध्रुव कुमार पांडेय व राजेंद्र प्रसाद ने भाग लिया. मौके पर श्री प्रसाद ने एकल अभियान का उद्देश्य, महत्व, लक्ष्य और पंचमुखी शिक्षा के योजना की जानकारी दी. उन्‍होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचमुखी आयाम के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा, अरोग शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, स्वाभिमान, जागरण शिक्षा संस्कार शिक्षा देने बच्चों को बेहतर बनाना ही एकल अभियान का उदेश्य है. आज हमारे समाज में निचले इकाई का शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है. निचले इकाई के बच्चों को बेहतर शिक्षा दे कर उनके सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए प्रेरित करना ही हम सबों का उदेश्य है. मौके पर अंचल अभियान प्रमुख लातेहार अवध किशोर यादव, अंचल प्रशिक्षक महेंद्र सिंह, विनोद सिंह, विद्या देवी, बहादुर प्रजापति के अलावा कई आचार्य व अन्‍य लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!