dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

मतगणना को ले कर प्रशिक्षण दिया गया

लातेहार। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत लातेहार नगर पंचायत में 23 फरवरी को निर्धारित मतदान के उपरांत 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगणना कार्य के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों का प्रथम चक्र प्रशिक्षण स्थानीय बनवारी साहू महाविद्यालय में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम सामान्य प्रेक्षक योगेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षकों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया.इस दौरान मतगणना टेबल की व्यवस्था, मतपत्रों की जांच प्रक्रिया, वैध एवं अवैध मतों की पहचान, प्रपत्रों का संधारण, परिणाम संकलन एवं घोषणा से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा मतगणना कार्य को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया.जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि मतगणना कार्य निर्धारित तिथि को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button