latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

वृक्ष आने वाले पीढीयों को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखते हैं: प्रकाश राम

77 वें वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए स्‍थानीय विधायक

लातेहार। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में लातेहार वन प्रमंडल द्वारा चंदवा प्रखंड के सिकनी पंचायत भवन के समीप 77 वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लातेहार विधानसभा के विधायक प्रकाश राम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि विधायक श्री  राम को पौधा भेंट कर स्‍वागत किया. इसके बाद विधायक प्रकाश राम एवं डीएफओ प्रवेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. अपने संबोधन में विधायक  ने कहा कि  वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखते हैं.  उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण, वन संरक्षण, जैव विविधता तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक किया गया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, राजदेव प्रसाद, रविकांत पासवान, सरोज देवी के अलावा वन विभाग के अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं अन्‍य स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button