Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, सगी बहनें घायल

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के  रांची-चतरा एनएच सड़क पर मुरपा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को  टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में टेंपो में सवार दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायलों में आयुषी कुमारी (17) वर्ष एवं अंशु कुमारी (22) दो सगी बहने घायल हो गयी. दोनो ग्राम चेताग थाना बालूमाथ के अर्जुन तूरी की पुत्री हैं. जानकारी के अनुसार दोनों बहनें टेंपो में सवार होकर बालूमाथ से चंदवा जा रही थीं. इसी दौरान मुरपा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में दोनों सगी बहनें सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!