latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

चंपा घाटी में ट्रक पलटी, कर्नाटक के एक युवक की मौत, दूसरा घायल

महुआडांड़ (लातेहार)।थाना क्षेत्र के चंपा घाटी में शनिवार शाम करीब चार बजे हुए एक दर्दनाक ट्रक हादसे ने कर्नाटक निवासी जसवंत नायक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वाहन कर्नाटक से महुआडांड़ होते हुए पटना जा रहा था. चंपा घाटी के तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.  हादसा इतना भीषण था कि जसवंत नायक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया..घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, अंबवाटोली की मुखिया रोशनी कुजूर एवं अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी. इसी बीच थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी मौके पर पहुंचे. एंबुलेंस के पहुंचने में विलंब होता देख पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल को अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महुआडांड़ पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचाने से घायल की जान बचाने में मदद मिली.घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है. लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चंपा घाटी के आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.  ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन से चंपा घाटी की जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है.  उनका कहना है कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती, तब तक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए घाटी क्षेत्र में बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. इस दर्दनाक हादसे से पूरे महुआडांड़ प्रखंड में शोक की लहर है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button