लातेहार। जिले में बाल श्रम की रोकथाम के लिए बाल संरक्षण आयोग, भारत सरकार एवं उपायुक्त, लातेहार के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है. 11 जून को लातेहार प्रखंड के विभिन्न ईंट भट्ठा, भवन निर्माण कार्य, होटल, ढाबा और अन्य प्रतिष्ठानों में बाल श्रमिक अधिनियम 1986 के तहत छापामारी अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
https://ekyc.aliceblueonline.com/?source=ech325 Open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
इस दौरान लातेहार के हीरा मार्का ईंट भट्ठा (कैमा) से दो बाल श्रमिक एवं एक बालिका श्रमिक विमुक्त कराया गया. प्रशासन के द्वारा नियोजक प्रकाश साहू के विरूद्ध मुकदमा दायर करने की कार्रवाई की जा रही है. निरीक्षण के दौरान नियोजको को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवम विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत अपने प्रतिष्ठानों मे सूचना प्रदर्शित करने की अपील की गयी.
विज्ञापन
निरीक्षण टीम में दौरान श्रम अधीक्षक दिनेश भगत, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी, श्रम कार्यालय, लातेहार के रंजीत कुमार, विजय सिंह, चाइल्ड लाइन के जयमंगल पासवान एवं वेदिक सोसायटी के प्रेम प्रकाश शामिल थे.