Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडदुर्घटना

दो बाइक की सीधी टक्‍कर में दो की मौत, तीन घायल

लातेहार। जिले में सड़क दुर्घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही है. आये दिन जिले के किसी ने किसी सड़क दुर्घटना में जानमाल की क्षति हो रही है. शनिवार को जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी.  थाना क्षेत्र के गणेशपुर हाई स्कूल के समीप हुई दो बाईक की आमने सामने टक्कर में दो की मौत हुई है. तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों की शिनाख्‍त महावीर गंझू (32), पिता जोधन गंझू, निरी केरेडारी, हजारीबाग व पंकज उरांव (23)  पिता हीरा उरांव, सिमरटांड बडगांव, टंडवा, जिला चतरा के रूप में हुई है. घायलों में
सविता देवी (35) पति चमन गंझू, बगलता टंडवा, जिला चतरा, फूलमती (13) पिता धनेश्वर गंझू , गोलीटांड, थाना बालूमाथ व संजय उरांव (21)  पिता अर्जुन उरांव, सिमरटांड टंडवा, जिला चतरा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दुर्घटना में मृतक महावीर गंझू अपनी पत्नी के साथ अपने गोलीटांड स्थित ससुराल आ रहे थे. इसी बीच गणेशपुर से बालूमाथ आ रहे दूसरे बाइक सवार संजय उरांव दो अन्य लोगों के साथ बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। गणेशपुर हाई स्कूल के समीप दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई. स्नेह फाउंडेशन के शशि भूषण व संस्था के अन्य सदस्य दुर्घटना के तुरंत बाद सीसीएल के मोबाइल मेडिकल यूनिट के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को लेकर खुद बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां डॉ अलीशा टोप्पो व डॉ खुशबू ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. डॉ अलीशा टोप्पो व डॉ खुशबू ने बताया कि तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. शव को बालूमाथ पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!