WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.30.13 PM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

वज्रपात की चपेट में आने से दो की मौत, एक महिला घायल

लातेहार। मंगलवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे अचानक हुई वज्रपात की चपेट में आने से एक युवकी मौत हो गयी. घटना जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सुरली पंचायत बनहरदी गांव की है. यहां वज्रपात की चपेट में आने से उपेंद्र उरांव नामक एक 18 वर्षीय युवक की मौत घटना स्‍थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार उपेंद्र अपने खेतों में काम कर रहा था. इसी दौरान हल्‍की बारिश शुरू हुई. तभी मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हुई और वह वज्रपात की चपेट में आया कर अचेत हो गया. स्‍थानीय लोगों ने तुरंत उसे सदर अस्‍पताल, लातेहार लाया. यहां चिकित्‍सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. उपेंद्र अपने माता पिता धनलाल उरांव व हिरवा देवी का एकलौता पुत्र था. घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. दूसरी घटना सदर प्रखंड जालिम पंचायत में हुई. यहां वज्रपात में एक युवक शिवनाथ उरांव की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह अपने खलों में  हल चला रहा था. इसी क्रम में बारिश शुरू हो गयी. तभी अचानक हुई  वज्रपात की चपेट में वह आ गया. आनन फानन मे उसे सदर अस्‍पताल लाया गया. यहां चिकित्‍सकों ने उसे मृृत घोषित कर दिया.  जबकि  मंगलवार को ही सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव में धनरोपणी के दौरान हुुुई वज्रपात में 24 वर्षीय निर्मला देवी पति सुरेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं. तत्काल लातेहार सदर अस्पताल इलााज के लिए लाया गया. यहां उसका  इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर राजद के प्रदेश सचिव रंजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने चिकित्सकों से घायल महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने में सहयोग किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!