लातेहार। जिला पुलिस ने हत्या करने के दो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना जिले के मनिका थाना क्षेत्र क कुरूंद गांव की है. जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को कुरूंद गांव में फसल विवाद को ले कर हुई विवाद में मुकेश यादव की हत्या कर दी गयी थी. मृतक के परिजनों ने इस संबंध में मनिका थाना में कांड संख्या 68/26 दर्ज कराया था. उन्होने इस मामले में सीताराम यादव व महादेव भुईयां को नामजद आरोपी बनाया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर गठित छापामारी टीम ने आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया. छापामारी टीम ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनो आरोपियों को 16 अगस्त को जेल भेज दिया गया है.