dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
राज्‍यलातेहार

सड़क दुर्घटना में दो गंभीर रूप से घायल, झामुमो नेता ने दिखायी तत्‍परता

लातेहार। मंगलवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन फानन में उन्‍हें एंबुलेंस की मदद से सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. समाचार लिखे जाने तक दोनो सदर अस्‍पताल में इलाज चल रहा था. जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल में सवार हो कर दो युवक हिमांशु कुमार (19) लोहरदगा और रविराज उरांव ( 17) पिता जयानंद उरांव पता आन भरीला, चंदवा मंगलवारीय हाट, लातेहार से लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच-39 पर उदयपूरा घाटी के पास उनकी बाइक ( जेएच 03एजे-7479) अनियंत्रित हो गयी और एक चट्टान से टकरा गयी. इस दुर्घटना में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये. इसी दौरान वहां से गुजर रहेे झामुमो जिला प्रवक्‍ता सुशील कुमार यादव ने घायलों को सड़क पर पड़े देखा तो बिना समय गंवायें एंबुलेंस और लातेहार पुलिस को घटना की सूचना दी.

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गयी. श्री यादव ने स्‍वयं अन्‍य लोगों की मदद से घायलों को एंंबुलेंस से ले कर सदर अस्‍पताल पहुंचे और इलाज के लिए उन्‍हें वहां भर्ती कराया. प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी और दोनो शराब के नशे में थे

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button