Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

जोगियाडीह में सोहराय जतरा को लेकर बैठक सम्पन्न, समिति का गठन

बालूमाथ (लातेहार)।  प्रखंड के जोगियाडीह स्थित जतरा मैदान में मंगलवार को सोहराय, दीपावली जतरा के सफल आयोजन को लेकर ग्राम प्रधान हरि गंझू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में ग्रामीणों एवं आयोजन से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सोहराय जतरा समिति का गठन किया गया. समिति में सुरेश गंझू को अध्यक्ष, पिंटू नायक को सचिव, माईकल कुजूर को कोषाध्यक्ष तथा शंभू गंझू को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. प्रदीप गंझू को समिति का संरक्षक बनाया गया. इसी में प्रेमचंद भोगता, रोशन लोहरा, नरेश लोहरा एवं ऐश्वर्या उरांव को संयोजक बनाया गया. जबकि काबिल उरांव, पंकज लोहरा, देवनारायण गंझू, प्रवीण गंझू एवं नरेश उरांव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में समिति का विस्तार करते हुए 51 सदस्यीय जतरा समिति का गठन किया जाएगा. समिति का मुख्य उद्देश्य सोहराय जतरा का आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक कराना होगा. बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि जतरा क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसे सभी वर्गों के सहयोग एवं सहभागिता से भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से सुरेश गंझू, पिंटू नायक, प्रदीप गंझू, विजय गंझू, राजेश उरांव, सागर नायक, राजा लोहरा, प्रवीण गंझू, पंकज लोहरा, शंभू गंझू, दीपक गंझू, बिलेंद्र गंझू, पवन टोप्पो, प्रेमचंद भोगता, राजेश गंझू सहित अन्य ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!