latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक रेफर

लातेहार। सदर क्षेत्र के खनन विभाग कार्यालय के समीप रविवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान कुंदन कुमार और अंकित कुमार दोनों केडू, लातेहार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां उनका इलाज शुरू किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार और अंकित कुमार बाल कटवाकर कचहरी क्षेत्र से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान माइनिंग कार्यालय के पास एक गली से ट्रैक्टर निकल रहा था। अचानक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।घायल कुंदन कुमार ने बताया कि वे सामान्य रूप से बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गली से निकल रहे ट्रैक्टर ने उन्हें धक्का मार दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. हरिओम ने दोनों की जांच की। जांच के दौरान अंकित कुमार के पैर में गंभीर चोट पाई गई। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं, कुंदन कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button