mahesh singh banner new nn
लातेहार

जब तक किसान समृद्ध नहीं होगें, देश समृद्ध नहीं होगा: हेमलाल

लातेहार। भारतीय किसान संघ, लातेहार जिला का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होटल ब्लिस मे  किया गया. प्रशिक्षण में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमलाल, प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार सिंह व महामंत्री दीपक उरांव शामिल थे. कार्यक्रम की अध्‍यक्ष्‍ता जिला अध्यक्ष राजू सिंह ने व संचालन जिला मंत्री बबन माझी ने किया. क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक देश का किसान समृद्ध नहीं होगा, तब तक देश समृद्ध नहीं होगा. उन्‍होने कहा कि आज देश का किसान कई प्रकार की समस्‍याओं से जूझ रहा है. किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्‍य नहीं मिल पा रहा है. सरकार के द्वारा किसानो को संसाधन उपलब्‍ध नहीं कराये जा रहे हैं. जब तक इन समस्‍याओं का समाधान नहीं किया जायेगा, किसान खुशहाल नहीं होगें. किसानो को भी जागरूक करना आवश्‍यक है. भारतीय किसान संघ का देश के सभी जिला व तहसील में गठन किया गया है. संगठन किसान हित में कार्य कर रही है.प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने कहा कि  झारखंड में भारतीय किसान संघ किसानों की समस्याओं के लिए सतह पर संघर्ष कर रही है. प्रदेश मंत्री दीपक उरांव ने कहा कि गांव आधारित खेती सबसे उत्तम है. यह स्वास्थ्यवर्धक है कम पैसे में खेती किया जा सकता है. मौके पर मनीष कुमार, सरजू प्रसाद, अशोक, कुंदन प्रसाद, मनोज उरांव, गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह व सुनील प्रसाद समेंत कई किसान मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!