mahesh singh banner new nn
लातेहार

विकास भारती युवाओं को स्‍वावलंबी बनाने के लिए कर रही है कार्य: पद्मश्री डा अशोक भगत

लातेहार। 15 जनवरी को किसान मेला सह सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन विकास भारती बिशुनपुर के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर लातेहार प्रखंड के ग्राम कोने में आयोजन किया गया.  कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप  प्रज्वलित सह नीलाम्बर पीताम्बर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया.

Advertisement

विकास भारती के सचिव पद्मश्री डॉ अशोक भगत ने कहा कि किसान, युवा और महिलाओं को  स्वालंबन व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संस्‍था के द्वारा कई प्रकार के कार्य किये जा रहे हैं. लोग इससे जुड़कर कार्य भी कर रहे हैं. उन्‍होने स्‍वामी विवेकानंद के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा राष्ट्र के युवाओं का कर्तव्य जीवन का लक्ष्य के प्रति विचारों से भी उपस्थित युवाओं को अवगत कराया.

Advertisement

कहा कि विकास भारती बिशुनपुर के द्वारा मकर संक्रांति से विकास भारती बिशुनपुर का 42 वां वर्षगांठ मनाया जा रहा है. गांव के युवाओं को कौशलयुक्त सह स्वालंबन ,शिक्षा स्वरोजगार के क्षेत्र में पीछे 42 वर्षों से लगातार संस्था कार्य कर रही है. इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष  पूनम सिंह ने विकास भारती के कार्यों की सहराना करते कहा कि शिक्षा ,प्रशिक्षण ,स्वास्थ्य ,और कृषि के क्षेत्र में बहुत ही जनकल्याणकरी कार्य किये जा रहे हैं.

Advertisement

पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह जी ने कहा कि विकास भारती गांव के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए काम कर रही है. जिस समय क्षेत्र में उग्रवादियों का प्रभाव था उस समय से क्षेत्र में कार्य कर रही है. पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्‍यक्ष राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि लोगों को इस संस्‍था से जुड़ कर योजनाओं का लाभ लेना चाहिए. कार्यक्रम में ग्राम समिति कोने के अध्यक्ष कोमल सिंह व सचिव संतोष सिंह सहित कई ग्रामीणों ने अपने फसलों की प्रदर्शनी लगायी. धन्यवाद जिला संयोजक ज्ञापन धनंजय कश्यप ने किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!