mahesh singh banner new nn
लातेहार

ग्रामसभा की अनुमति के बगैर बोरिंग करने पर ग्रामीणो का आक्रोश

लातेहार। जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के भगेया पंचायत के केरी गांव मे ग्रामसभा के अनुमति के बगैर सीएमपीडीआई के द्वारा बोरिंग किया जा रहा है. इसे ले कर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है.  इसे ले कर ग्रामीणों ने गुरुवार को एक बैठक किया. बैठक  की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सह लातेहार विधायक प्रतिनिधि विजय यादव ने किया. इस सभा में केरी गाँव के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित होकर एक स्वर मे सीएमपीडीआई के कार्यों का विरोध किया और अपनी आपत्ति दर्ज करायी. बैठक में सीएमपीडीआई के अधिकारी भी मौजूद थे. उन्‍हें ग्रामीणों के खासा आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने अधिकारियों से किये जा रहे बोरिंग को ले कर सवाल जवाब किया, स पर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये.

Advertisement

ग्रामीणों ने गांव में  बोरिंग नही करने का आग्रह किया. ग्रामीणो ने शिविर प्रभारी बरकाकाना के नाम से लिखित आवेदन देकर आग्रह किया कि उनके गांव में बोरिंग का कार्य नहीं किया जाए. ग्रामीणों ने कहा कि यहां बोरिंग किये जाने से भविष्य मे यहां के लोग विस्थापित होगें. पर्यावरण प्रदूषण और सामाजिक व्यवस्था का नुकसान होगा. बैठक मे अन्‍य कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गये.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!