लातेहार। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की नॉर्थ धाधू कोल परियोजना पूर्वी भाग ( बालुमाथ) के लिए एफआरए के तहत प्रस्तावित विशनपुर में ग्रामसभा का ग्रामीणों ने विरोध किया है. शनिवार को इस संबंध में ग्रामीणों ने आमसभा की. जिसकी अध्यक्षता ग्रामप्रधान जगदेव उरांव ने किया. ग्रामीणों ने कहा कि एक यह जमीन हमारे पूर्वजों का है और यहां पूर्वज बीते कई पीढ़ियों जमीन पर काबिज हैं. ग्रामीण ने विस्थापित होने की आशंका जताई है.
Advertisement
सरना समिति के प्रखंड सचिव शंकर उरांव ने कहा कि कंपनी प्रशासन के संरक्षण में जबरदस्ती ग्रामीणों के जमीन को हड़पना चाहती है. और दलालों के माध्यम से लोगों को बरगला रही है. अब सभी ग्रामीण जाग चुके हैं. किसी भी कीमत में हमारे खेतिहर जमीन को कंपनी के हवाले नहीं दिया जाएगा. चाहे इसके लिए जो भी आर पार की लड़ाई लड़नी हो. उन्होंने कहा कि हम हाई कोर्ट जाएंगे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे राष्ट्रपति राज्यपाल के पास जाएंगे लेकिन किसी भी कीमत में एनटीपीसी कॉल माइनिंग कंपनी को जमीन नहीं देंगे.
Advertisement
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से किसी भी कीमत में जमीन हस्तांतरण करने के लिए एनटीपीसी कंपनी को संरक्षण न देने और जल जंगल जमीन को बचाने के लिए सहयोग मांगा है. मौके पर ग्राम प्रधान जगदेव उरांव, धाधू पूर्व मुखिया बुधमणि देवी, जय प्रकाश उरांव, अभिषेक सिंह ,अंकित उरांव ,राजेन्द्र उरांव, नारायण सिंह, नीरज सिंह, शिव सिंह, पानी देवी, फूलो देवी , राजमणि देवी, तारा देवी समेत सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और ग्रामीण जनता मौजूद रहे.