mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

सीएमपीडीआई को ग्रामीणों ने कोयला जांच करने से रोका

लातेहार। मंगलवार की सुबह सीएमपीडीआई कर्मी सदर प्रखंड के गोवा गांव में कोयला जांच के लिए गांव पहुंचे. लेकिन उन्‍हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना का पड़ा. जानकारी मिलने पर गोवा गांव के ग्रामीणों  एकजुट हो कर जांच स्‍थल पहुंच गये और कोयला जांच कार्य को रूकवा दिया. इस बीच ग्रामीण व कर्मियों के बीच खुब बहसा बहसी हुई. ग्रामीणों ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना और ग्रामसभा के अनुमोदन के उनके खेतों व भूमि पर जबरन कोयला जांच कार्य कराया जा रहा है. यह कतई बरदास्‍त नहीं किया जायेगा. ग्रामीणों में बाबूलाल उरांव, उमेश सिंह, चिपुर साव, बब्लू ठाकुर, सरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, पंकज प्रसाद सहित अन्य ने बताया कि कोयला जांच को ले कर गांव में न तो कोई ग्रामसभा आयोजित की गई है और न ही रैयतों को जांच कार्य के बारे में कोई जानकारी दी गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमपीडीआई के कर्मी अचानक गांव में बोरिंग मशीन लेकर पहुंच जाते हैं और मनमाने तरीके से भूमि पर जांच शुरू कर देते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के बिना हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि यहां कोलियरी खोली जाती है तो उनके विस्थापन की समस्या खड़ी हो जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक ग्रामसभा आयोजित कर सभी रैयतों की सहमति नहीं ली जाती, तब तक कोई भी जांच या बोरिंग कार्य नहीं करने दिया जाएगा. मौके पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और अधिकारियों से भी जांच कार्य रोकने की मांग की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!