dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडबालुमाथ

कोल ब्लॉक के लिए प्रस्तावित ड्रोन सर्वे का ग्रामीणों ने किया विरोध

बालूमाथ (लातेहार)।  प्रखंड के धाधू पंचायत के चितरपुर में ग्राम प्रधान मेसर्स उरांव की अध्‍यक्षता मे एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया.  ग्रामसभा रश्मि ग्रुप की ओरिसा एलॉय स्टील लिमिटेड के द्वारा प्रस्तावित ड्रोन सर्वे के विरोध में किया गया था. ग्रामसभा में कंपनी के द्वारा चितरपुर कोल ब्लॉक सर्वेक्षण लिए उपायुक्त, लातेहारके  द्वारा दिए गए अनुमति पर चर्चा की गई.  ग्रामीणों का कहना था कि ड्रोन सर्वे के माध्यम से कंपनी खनन व माईनिंग का कार्य शुरू करना चाहती है. ऐसा नहीं होने दिया जायेगा.  ग्रामीणों ने कंपनी के कार्यों का विरोध किया और कहा कि किसी भी कीमत पर खनन व माइनिंग का कार्य कंपनी को करने नहीं दिया जायेगा. कंपनी बिना ग्रामसभा की अनुमति के ही जिला प्रशासन के माध्यम से खनन कार्य शुरू करना चाहती है. यह सरासर गलत है. ग्राम सभा के निर्णय के बाद ही कंपनी को कोई कार्य यहां करना चाहिए.  ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी भी कीमत में विस्थापित होना नहीं चाहते हैं. कंपनी अगर जबरन जमीन को कब्जा करेगी तो आंदोलन किया जायेगा. उन्‍होने कहा कि आंदोलन को हम लोग हर गांव, टोला, मोहल्ला तक पहुंचा कर तेज करेंगे. ग्रामसभा में  नावाडीह ग्राम प्रधान बनारस उरांव, हनुक उरांव, रामप्रसाद उरांव, दाले उरांव, सोमा उरांव ,बसन्ती देवी, नीरो देवी, गेरवा देवी और अन्य कई महिला व पुरुष उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button