open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
लातेहार। बिहार लेबटेक कॉन्फ्रेंस 2025 का आयोजन 29 जून को इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में किया गया. इस आशय की जानकारी ऑल इंडिया मेडिकल टेक्नोलॉजीस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सह लातेहार ब्लड बैंक के तकनीकी सहायक विनय कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि आयोजन के उद्घाटन कर्ता एवं मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार मंगल पांडेय के द्वारा किया गया. उन्होंने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस मुख्य रूप से बिहार के लैब तकनीशियन के लिए किया गया था. जिसमें सांटिफिक सेमिनार भी शामिल है. इसमें अन्य राज्यों से भी विशेष आमंत्रित सदस्य थे. उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, झारखण्ड से मुख्य रूप से रामाशीष सिंह जोनल सचिव (जोन-ए ), कुमार झा, मिडिया प्रभारी शामिल हुए. ऑल इंडिया मेडिकल टेक्नोलॉजीस्ट एसोसिएशन (AIMLTA) के पदाधिकारी के द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया.