लातेहार
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में जलजमाव, छात्राओं की बढ़ी परेशानी
Latehar Waterlogging at CM School of Excellence (Girls); students face increased difficulties.

लातेहार। 13 अगस्त की रात हुई भारी बारिश के बाद सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, लातेहार के परिसर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. विद्यालय परिसर में पानी भर जाने के कारण स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं और छोटे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. छात्रों को पानी से भरे परिसर से होकर गुजरना पड़ रहा है. जलजमाव के कारण विद्यालय में आवागमन प्रभावित हो गया है.
अधिक समय तक पानी जमा रहने से छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बन सकती है. विद्यालय की छात्राओं ने जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है. विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र पांडेय ने बताया कि भारी बारिश के कारण परिसर में पानी जमा हुआ है. जल निकासी के लिए संबंधित स्तर पर जानकारी दी गई है. जल्द ही पानी की निकासी की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
फोटो और वीडीओ साभार



