लातेहार
विश्व हिंदु परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री को स्वागत किया
बतौर मुख्य अतिथि बालुमाथ में विराट हिंदु सम्मेलन में भाग लिया


उन्होने हिंदु समाज के लोगों को गौ हत्या बंद कराने के लिए लगातार आवाज उठाने और लव जिहाद से समाज की बेटियों को बचाने का प्रयास करने की बात कही. उन्होने गांवो में ईसाई मिशनरियों का प्रवेश बंद कराने, जातिगत भेदभाव नहीं करने की भी अपील की. उन्होने कहा कि हम सब हिंदु हैं और हमें जाति या वर्ण में नहीं बंंटना है. मौके पर विश्व हिंदु परिषद के जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी व रविंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री विजय यादव, बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव महलका, जिला सह संयोजक विशाल विश्वकर्मा व समरसता प्रमुख मनोहन राम मौजूद थे.बता दें कि श्री परांडे जिले के बालुमाथ प्रखंड मुख्यालय के जोगियाडीह के बिरसा मैदान में विरोट हिंदु सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे थे. 