लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ के प्रत्याशी राजू प्रसाद गुप्ता ने जनसंपर्क के दौरान लोगों का व्यापक समर्थन मिलने का दावा किया है. उन्होने कहा कि वार्ड नंबर आठ में उन्हें लोगों को स्नेह मिल रहा है. उन्होने थाना चौक व वार्ड के अन्य मुहल्लों में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. इस दौरान उन्होने लोगों से कहा कि अगर वार्ड की जनता उन्हेंं आर्शिवाद देती है तो वे वार्ड के लोगों को निराश नहीं करेगें. उनके हर सुख व दुख में वे रहे हैं और उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेगें. उन्होेने बल्ला छाप पर मुहर लगाने की अपील लोगों से की.