WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.30.13 PM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
योग दिवस 2026लातेहार

मेेरा युवा भारत के तत्‍वावधान में योग शिविर का आयोजन

लातेहार। मेरा युवा भारत, लातेहार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) द्वारा “स्वास्थ्य वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम सरकारी आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय मनिका, लातेहार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा मंडल के सदस्य, विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार पांडेय, शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा अन्य युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए. इस अवसर पर उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि योग भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग न केवल बीमारियों की रोकथाम में सहायक है, बल्कि आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी युवाओं से नियमित योग अभ्यास को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि योग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!