लातेहार। शुक्रवार की दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना चतरा-बालूमाथ मुख्य पथ पर बारियातू थाना क्षेत्र के नचना ग्राम के समीप घटी है. युवक पहचान बालूभाग, बारियातू के कुसुम टोला निवासी सकेंद्र भुईयां (28) पिता जुगु भुईयां के रूप मे की गयी है.
Advertisement
जानकारी के अनुसार वह अपने किसी रिस्तेदार के घर बारियातू गया था. वहां से बाइक से लौटने के क्रम में उसकी बाइक अनियंत्रित हो कर एक पेड़ से जा टकरायी. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बारियातू थाना को दी. थाना पुलिस पहुंच का शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा है. परिजनों को पुलिस के द्वारा सूचना दी गयी है.