लातेहार। नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र में बुधवार को अंबाकोठी स्थित सामुदायिक भवन में वार्ड संख्या 8, 9 एवं 10 के लिए ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय रजक, नगर प्रशासक राजीव रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेब्रम आदि मौजूद थे. अधिकारियों द्वारा पात्र लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सामाजिक सुरक्षा आदि के स्टॉल लगाए गये. यहां आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया. कई शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया. कार्यक्रम के दौरान संबंधित वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, चापाकलों की रिपेयरिंग तथा समग्र सफाई कार्य कराया गया_ नगर पंचायत प्रशासक श्री रंजन ने बताया कि आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार अभियान क्षेत्र में 28 नवंबर 2025 तक जारी रहेगा. नागरिक निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रम स्थल में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और अपने-अपने मामलों का समाधान कराया.