mahesh singh banner new nn
लातेहार

उन्‍नाव गैंग रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर युवा कांग्रेस ने निकाली कैंडल मार्च

लातेहार।  युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में शनिवार की शाम शहर में कैंडल मार्च निकाली गयी. कैंडल मार्च में उन्नाव गैंग रेप में दोषी भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट से जमानत मिलने का विरोध किया गया.  युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बलात्कारी को संरक्षण दे रही है. इससे भाजपा की मानसिकता का पता चलता है.

बीजेपी शुरू से ही महिलाओं, गरीबों की विरोधी रही है. कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि उस बहन के साथ इतना दुर्व्यवहार हुआ उसके पिता की  पीट पीट कर हत्या कर दी गयी.  उसकी चाची को भी मार दिया गया, लेकिन न तो मोदी जी, योगी जी, अमित शाह किसी ने कुछ नहीं किया. यह लोकतंत्र की हत्या है. युवा प्रदेश महासचिव साजन कुमार ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन आज बेटियों को भाजपा से ही बचाने की जरूरत है. युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन पूरे देश में हो रहा है और जो भाजपा सरकार विकास की बात करती वो सिर्फ इन्हीं बलात्कारियों का विकास कर रही है. उन्नाव की बहन को जब तक न्याय नहीं मिलेगा हमलोग विरोध सड़क से लेकर सदन तक करते रहेंगे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सुनील प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, अख्तर अंसारी, इमरान अंसारी शहजाद, प्रदीप यादव, हसमद अंसारी, रब्बानी हुसैन, वाजिद अंसारी, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान, हैदर अली सोहेल अंसारी, गोल्डन, धनंजय,सोनू, अक्षय कुमार, फूलचंद यादव, सौरव, मिथुन, मुस्ताक समेंत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!